लूट के लिए लाल बत्ती गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले दो गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए करीब 25 साल की उम्र के विशाल शर्मा और वरुण कुमार लूट और झपटमारी के 21 मामलों में शामिल रहे हैं। उन्हें रविवार को बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।
उप पुलिस आयुक्त (बाहरी) छाया शर्मा ने कहा, "यह दोनों जांच से बचने के लिए पुलिस सायरन और लाल बत्ती से लैस एक कीमती कार का उपयोग करते थे। वारदात से पहले ये लोग कार को करीबी मेट्रो स्टेशन पर खड़ी करते थे और वहां पहले से रखी अपनी मोटर साइकिलों से आगे बढ़ते थे।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "दोनों के पास से दो कीमती कारों सहित करीब 22 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों ने लूट के पैसे से ही हरियाणा के सोनीपत में करोड़ों रुपये के दो मकान भी बनवाए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications