ईस्ट गारो हिल्स में हिंसा के बाद कर्फ्यू
शिलांग, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में दो समुदायों के बीच जातीय हिसा भड़कने के बाद जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है।
ईस्ट गारो हिल्स के पुलिस उपायुक्त प्रवीण बक्शी ने आईएएनएस को बताया, "गारोज और राभा समुदायों के बीच हिंसा भड़कने के बाद कर्फ्यू लगाया गया है।"
उन्होंने कहा कि यह जातीय हिंसा उस समय शुरू हुई जब राभा समुदाय के लोगों ने गारो समुदाय के युवकों और मेघालय पुलिस के एक वाहन पर कथित तौर पर हमला कर दिया।
बक्शी ने बताया कि मेंदीपाथर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले राभापारा गांव में राभा समुदाय के करीब घरों को जला दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications