मलेशिया में बंद भारतीय ने आत्महत्या की धमकी दी
एस. नल्लुसामी को 2007 में बिना समुचित कागजातों के मलेशिया में रहने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसे सिर्फ चार महीनों के जेल की ही सजा मिली है। वह 2002 में मलेशिया गया था।
तमिल भाषी अखबार तमिल नेसान के मुताबिक 37 वर्षीय नल्लुसामी इतना निराश था कि उसने उससे जेल में मिलने वाले सामाजिक कार्यकर्ता से जहर लाकर देने की मांग की।
उसकी इच्छा का पता तब चला जब सामाजिक कार्यकर्ता नल्लुसामी के परिवार से भारत के त्रिचि में मिला।
कार्यकर्ता के मुताबिक मलेशिया के अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से सम्पर्क कर सजा समाप्त होने के बाद उसकी भारत वापसी के लिए लिखा है, लेकिन उन्हें अभी तक जवाब नहीं मिला है।
मलेशिया के अधिकारियों का कहना है कि वहां 30,000 से अधिक भारतीय वीसा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications