बिहार में अब शिक्षक करेंगे सम्पत्ति का खुलासा

इसे नवम्बर में चुनाव जीतकर दोबारा मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

मानव संसाधन विभाग के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा, "चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को छोड़कर सभी अधिकारी और शिक्षकों को अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा जमा करने के लिए कहा गया है।" विभाग ने इस काम के लिए एक विशेष सेल का गठन किया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में सरकारी स्कूलों के करीब तीन लाख शिक्षक, दूसरी श्रेणी के 2,000 अधिकारी और शिक्षा विभाग के करीब 1,500 उच्च अधिकारी अपनी सम्पत्ति का खुलासा करेंगे।

अगले साल से सभी स्कूलों के शिक्षक 31 दिसम्बर तक अपनी सम्पत्ति का खुलासा करेंगे।

मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को अपनी सम्पत्ति का खुलासा किया था। यह ब्यौरा प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

पिछले साल हुए चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त करने के बाद नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त संदेश देने के लिए अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने के लिए कहा था।

इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को अपनी और अपने परिजनों की सम्पत्ति का खुलासा 31 जनवरी तक करने का निर्देश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+