गाजियाबाद में घर में आग लगने से 5 मरे
पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार तड़के 2 बजे के आस-पास चमन कालोनी में हुआ।
पुलिस अधीक्षक ए.के.विजेता ने कहा, "इस हादसे में मरने वालों की पहचान चमन (35), नगीना (32), नेहा (7), आदी (5) और दो वर्षीय अयान के रूप में की गई है।"
उन्होंने कहा कि पड़ोसियों ने उनके घर से धुआं निकलते हुए देखा। वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी लोग मृत पड़े हुए थे। पांचों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications