चरस के साथ नेपाली दम्पति गिरफ्तार
जिले के तूतीबारी थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा पर एसएसबी और जिला पुलिस ने उक्त दम्पति को सोमवार रात गिरफ्तार किया। दम्पति की उम्र लगभग 55 साल बताई गई है।
गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी देते हुए तूतीबारी थाना प्रभारी बी.के.सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि दम्पति को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे नेपाल से चरस लेकर दिल्ली जा रहे थे। वहां वे अपने किसी ग्राहक को चरस की आपूर्ति करने वाले थे।
सिंह ने कहा कि दोनों नेपाल स्थित उस गिरोह के सदस्य हैं, जो उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications