मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स में कर्फ्यू जारी (लीड-1)
अधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात को राज्य के ईस्ट गारो हिल्स जिले में दो समुदायों के बीच जातीय हिंसा भड़के के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक मेंदीपाथर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले राभापारा गांव में राभा समुदाय के करीब 30 घरों को जला दिया गया था। हाल ही में गारो समुदाय पर राभा समुदाय के यवुकों ने हमला कर दिया था।
ईस्ट गारो हिल्स के पुलिस उपायुक्त प्रवीण बक्शी ने आईएएनएस को बताया, "हमने मेंदीपाथर और उससे सटे इलाके में कर्फ्यू में ढील देने का फैसला नहीं किया है। वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।"
बक्शी ने कहा कि इलाके में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए सरकार से केंद्रीय सुरक्षा बलों की और अधिक कम्पनियों की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। कर्फ्यू के दौरान लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है।
उधर, मेघालय के गृह मंत्री एच. डी. आर. लिंगदोह ने मंगलवार को दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की।
दोनों समुदायों से शांति की अपील करते हुए राज्य में विपक्ष के नेता कानरेड के. संगमा ने गृहमंत्री लिंगदोह से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications