विकीलीक्स: इसराइल बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा है

विकीलीक्स: इसराइल बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा है

इंटरनेट पर लाखों ख़ुफ़िया अमरीकी दस्तावेज़ों को सार्वजनिक करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स ने एक ताज़ा संदेश सार्वजनिक किया है जिसमें कहा गया है इसराइल मध्य पूर्व में एक बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा है.

विकीलीक्स ने अमरीकी कूटनीतिक दफ़्तरों से भेजे गए अनेक केबल सार्वजनिक किए हैं. अमरीका ने इसे ग़ैरक़ानून बताया है और कहा है कि ये क़दम आंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए ख़तरा है.

जानिए - विकीलीक्स ने क्या तकनीक अपनाई

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को ब्रिटेन में गिरफ़्तार किया गया था और फिर 17 दिसंबर को उन्हें ज़मानत पर रिहा कर दिया गया. उनके ख़िलाफ़ स्वीडन में कथित बलात्कार और छेड़छाड़ के मामले चल रहे हैं.

जूलियन असांज अब अपनी आत्मकथा लिखने जा रहे हैं जिसके लिए उन्हें 11 लाख पाउंड मिलेंगे.

ताज़ा कूटनीतिक संदेश को नॉर्वे के अख़बार ऑफ़ेतेन पोस्तन ने छापा है.

विकीलीक्स: भारत-पाक के बीच गुप्त समझौता

नवंबर 2009 के इस संदेश में इसराइल के सबसे वरिष्ठ जनरल गाबी अश्केनाज़ी ने इसराइल जाने वाले एक अमरीकी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत का ज़िक्र है.

इसराइली चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ के हवाले से कहा गया है कि लंबी दूरी तक मार करने वाली ईरानी मिसाइले इसराइल के लिए गंभीर ख़तरा हैं.

लेकिन उनके हवाले से ये भी ज़ोर देकर कहा गया है कि तत्काल सबसे गंभीर ख़तरा हिज़्बुल्लाह और हमास से है, जिन्हें उनके अनुसार, ईरान से पैसा और हथियार मिलता है.

संदेश के अनुसार जनरल अश्केनाज़ी का कहना है, "मध्य पूर्व में अगला युद्ध लेबनान और ग़ज़ा पट्टी में होगा."

को बताया

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला द सिल्वा ने जूलियन असांज की आलोचना करते हुए कहा है कि ये अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है.

साओ पाओलो से पाओलो काबराल के अनुसार एक भाषण में राष्ट्रपति लूला ने कहा, "मैं आश्चर्यचकित हूँ कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज की गिरफ़्तारी का कोई विरोध नहीं हुआ है. जिन्होंने कूटनीतिक संदेश लिखे हैं सज़ा उन्हें मिलनी चाहिए, उन लोगों को नहीं जिन्होंने इनकी सूचनाएँ सार्वजनिक की हैं."

राष्ट्रपति लूला ने असांज के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए शिकायत की कि ब्राज़ील में भी मीडिया ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हुए इस हमले का ज़्यादा विरोध नहीं किया है.

ग़ौरतलब है कि इससे पहले रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने असांज की गिरफ़्तारी की आलोचना की थी और कहा था कि ये पश्चिमी देशों के उन लोकतांत्रित मूल्यों के ख़िलाफ़ है जिनका वे दम भरते हैं.

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा, "अगर वहाँ (पश्चिमी देशों में) पूरी तरह लोकतंत्र कायम है तो उन्होंने असांज को जेल में छिपा क्यों दिया है. क्या ये लोकतंत्र है? हमारे गाँव में लोग कहते हैं कि जिनके घर शीशे के हों वे औरों पर पत्थर नहीं फेंकते."

विकीलीक्स पर अमरीकी कूटनीतिक संदेशों में रूस को एक तानाशाही के रूप में प्रस्तुत किया गया था.

पुतिन ने इस ओर भी संकेत दिया कि ज़रूरी नहीं कि अमरीकी जो जानकारी दे रहे हैं वो पुष्ट ही हो.

उनका कहना था, "जहाँ तक जानी-मानी वेबसाइट विकीलीक्स पर प्रस्तुत की गई पूरी जानकारी की बात है, तो आप ख़ुद ही आकलन करें कि क्या अमरीकी कूटनीतिक सेवा जानकारी का सबसे स्वच्छ स्रोत है. क्या आप ये मानते हैं?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+