खोजी कुत्ते कर रहे बच्चों की जासूसी

इन कुत्तों का इस्तेमाल वो माता-पिता कर रहे हैं जिन्हें अपने बच्चों के नशेड़ी होने का शक है.
अमरीका के मैरीलैंड शहर में एक गैर सरकारी संस्था बच्चों की जासूसी के लिए माता-पिता को खोजी कुत्ते उपलब्ध करा रही है.
इन कुत्तों का इस्तेमाल वो माता-पिता कर रहे हैं जिन्हें अपने बच्चों के नशेड़ी होने का शक है.
गैर सरकारी संस्था ‘डॉग्स फाइंडिंग ड्रग्स’ इन कुत्तों को किराए पर घरों और स्कूलों में भेजने का काम कर रही है.
ये वो जगह होती हैं जहां माता-पिता को अपने बच्चों के कोकेन और मैरीजुआना की आदत के शिकार होने और उनका सेवन करने का शक है.
अपने बच्चों की नशे की आदत को लेकर परेशान माता-पिता बड़ी संख्या में इन खोजी कुत्तों की मदद ले रहे हैं. अधिकतर माता-पिता यह जानना चाहते हैं कि उनके बच्चे नशे की आदत तो नहीं हो रहे.
यह कुत्ते नशीली दवाओं को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित हैं और सूंघ कर उनके बारे में पता लगा लेते हैं. यह सेवा आमतौर पर सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा इस्तेमाल की जाती है.
ये बात और है कि खोजी कुत्तों की इस जासूसी के बाद माता-पिता के लिए अपने बच्चों की प्रतिक्रियाओं से जूझना एक अलग समस्या बनती होगी.


Click it and Unblock the Notifications