डीएमके से संबंध मज़बूत हैं: मनमोहन

डीएमके से संबंध मज़बूत हैं: मनमोहन

करुणानिधि सोमवार को मनमोहन सिंह से मिले

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके पार्टी के नेता एम करुणानिधि के साथ चेन्नई में मुलाक़ात के बाद कहा कि कांग्रेस और डीएमके के बीच रिश्ते मज़बूत हैं. करुणानिधि ने भी यही बात दोहराई है.

संचार क्षेत्र में 2जी स्पैक्ट्रम के विवाद और फिर डीएमके के प्रतिनिधि ए राजा के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफ़े के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाक़ात थी.

2जी स्पैक्ट्रम विवाद में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा का नाम आने के बाद से डीएमके और कांग्रेस के बीच रिश्तों के बारे में अटकलें लगाई जा रहीं थीं.

इन अटकलों को और बल तब मिला जब रविवार को चेन्नई पहुँचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वागत के लिए करुणानिधि हवाई अड्डे पर मौजूद नहीं थे.

वे एक चर्चित तमिल कवि वैरामुत्तू की एक पुस्तक के विमोचन के लिए गए जहाँ उन्होंने कहा, "प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए मुझे जाना था लेकिन मैं अपने मित्र और कवि की एक पुस्तक के विमाचन समारोह में गया क्योंकि मैं उन्हें सम्मानित करना चाहता था.''

इसके बाद प्रधानमंत्री और करुणानिधि के बीच राजभवन में बैठक होनी थी लेकिन आख़िरी समय पर इसे रद्द कर दिया गया.

लेकिन सोमवार सुबह दोनों नेताओं के बीच ये बैठक राजभवन में हुई जो तीस मीनट तक चली.

डीएमके और कांग्रेस के रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पत्रकारों को बताया, '' हमारा गठबंधन उतना ही मज़बूत है जितना हमेशा से रहा है.''

उनका कहना था कि मैंने करुणानिधि से तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति, अध्यर पार्क को पर्यावरण संबंधित मंजूरी देने और यूपीए के सहयोगियों के बीच संबंधों पर बातचीत हुई.

उधर करुणानिधि ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा,''डीएमके और कांग्रेस के बीच वैसे ही मज़बूत संबंध हैं जैसे मेरे और आपके (मीडिया) बीच हैं.''

जब पत्रकारों ने करुणानिधि से पूछा कि क्या 2जी स्पैक्ट्रम से दोनों पार्टियों के रिश्तों पर असर पड़ा है तो उनका कहना था - "नहीं."

करुणानिधि ने रविवार को मनमोहन सिंह से न मिल पाने पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पुस्तक विमोचन समारोह में में कई वक्ता थे जिसके कारण उन्हें देरी हो गई और वे प्रधानमंत्री से मुलाक़ात नहीं कर पाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+