बांदा बलात्कार : सीबीसीआईडी ने शुरू की जांच (लीड-2)

बसपा विधायक पुरुषोत्तम नारायण द्विवेदी पर आरोप है कि उनके समर्थक नाबालिग लड़की को करीब पंद्रह दिनों पहले उसके गांव शहबाजपुर से अतर्रा ले आए। विधायक के घर चोरी के आरोप में पुलिस ने उसे गत 14 दिसम्बर को तुर्रा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच पुलिस अधीक्षक बांदा अनिल दास ने गत 29 दिसम्बर को जेल पहुंचकर पीड़ित लड़की से छह घंटे तक पूछताछ की।

जांच दल ने नरैनी क्षेत्र के शहबाजपुर जाकर लड़की के परिजनों और उसके मध्य प्रदेश स्थित ननिहाल हरनामपुर गांव जाकर पूछताछ की। जांच दल ने मध्य प्रदेश स्थित थाना धरमपुर में लड़की की गुमशुदगी के मामले की भी जांच की।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडलीय सचिव (कैबिनेट सिचव) शशांक शेखर सिंह ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुख्यमंत्री (मायावती) ने सख्त कार्रवाई करते हुए आज बसपा विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी को तब तक के लिए पार्टी से निलम्बित कर दिया है जब तक सीआईडी की अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट नहीं मिल जाती है।"

उन्होंने कहा कि यदि जांच रिपोर्ट बसपा विधायक के खिलाफ आती है कि उन्हें पार्टी से बर्खास्त करके जेल भेजा जाएगा और उनके पक्ष में आती है तो उन्हें बहाल कर दिया जाएगा।

सिंह ने कहा कि मामले की जांच के लिए राज्य सरकार पहले ही सीआईडी की अपराध शाखा को आदेश दे चुकी है। यह टीम जांच हेतु बांदा पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि द्विवेदी बांदा जिले की नरैनी विधानसभा सीट से विधायक हैं।

सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री मायावती ने कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ हमेशा कड़ी कार्रवाई की है चाहे वे उनकी सरकार के मंत्री और पार्टी विधायक ही क्यों न रहे हों। पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव, विधायक गुड्डू पंडित और शेखर तिवारी इसके उदाहरण हैं।"

इस दौरान राज्य सरकार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग और विरोधी दलों पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया।

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पी.एल.पुनिया इस मामले में राजनीति कर रहे हैं।

मालूम हो कि आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। नरैनी क्षेत्र के सहबाजपुर गांव के दलित समुदाय की पीड़ित लड़की ने द्विवेदी और उसके समर्थकों पर अपने साथ सामूहिक बलात्कार करने और अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उसे चोरी के मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

द्विवेदी ने लड़की पर अपने घर से रिवॉल्वर और 5000 रुपये चुराने का आरोप लगाया है। लड़की चोरी के आरोप में बांदा जेल में बंद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+