निलंबित आईएएस अफसर को आयकर नोटिस
आयकर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजौरा के निवास पर मई 2008 में दबिश दी गई थी। उसके बाद विभाग ने सात वर्षो में उनके द्वारा अर्जित की गई संपत्ति का आकलन प्रतिवेदन तैयार किया तो यह आंकड़ा चार करोड़ तक पहुंच गया।
मालूम हो कि राजौरा मई 2008 में प्रदेश के स्वास्थ्य आयुक्त हुआ करते थे। आयकर विभाग ने उन्हीं दिनों उनके आवास पर छापा मारा था। उसके बाद प्रदेश सरकार ने राजौरा को निलंबित कर दिया था। वह तभी से निलंबित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications