अतिक्रमण निरोधी अभियान के दौरान किशोर की मौत
सीतापुर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान सोमवार को दीवार गिरने से एक 12 साल के बच्चे की दबकर मौत हो गई। मामले में तीन कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
घटना कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के बसगंज मुहल्ले की है, जहां नगरपालिका के दस्ते द्वारा ढहाई गई दीवार में दबकर स्थानीय सौरभ (12) की मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी आरपी.शाही ने संवाददाताओं को बताया कि नगरपालिका के तीन कर्मचारियों जिसमें से एक बुलडोजर का चालक और दो अतिक्रमण हटाओ दस्ते के कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications