इस हफ्ते कृष्णा जाएंगे काबुल
एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक 8-9 जनवरी को कृष्णा काबुल में होंगे।
कृष्णा वहां राष्ट्रपति हामिद करजई और विदेश मंत्री जाल्मे रसोल से मिलेंगे।
इस वार्ता में उम्मीद की जा रही है कि कृष्णा अफगानिस्तान में शांति और पुनर्निर्माण कार्य में भारत की भूमिका को रेखांकित करेंगे। भारत ने वहां अनेक निर्माण कार्यो के लिए 1.3 अरब रुपये की सहायता का वादा किया है। वहां चार हजार अधिक भारतीय विभिन्न बुनियादी ढांचा से संबंधित परियोजनाओं में अपनी सेवा दे रहे हैं।
उम्मीद की जा रही है कि वे वहां तालिबान आतंकवादियों के प्रस्तावित एकीकरण पर भारतीय चिंता से भी अवगत कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि इसी हफ्ते अफगानिस्तान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल तालिबान के साथ शांति वार्ता की पहल करने के लिए पाकिस्तान आएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications