प्याज का भाव घटेगा, दिल्ली में 300 टन की आपूर्ति (लीड-2)

यह संभावना जाहिर करते हुए दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान से प्याज की आपूर्ति हो रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के 300 केंद्रों पर प्याज की आपूर्ति की जाएगी। इनमें मदर डेयरी और केंद्रीय भंडार भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से मंगाने में आने वाले खर्च के कारण प्याज 33 रुपये प्रति किलो की दर से मिल सकता है।

इससे पहेले दिल्ली के थोक व्यापारियों के एक संघ ने सोमवार को कहा कि 20 जनवरी तक प्याज के भाव में तेज गिरावट आएगी।

चैम्बर ऑफ आजादपुर फ्रूट एंड वेजीटेबल ट्रेडर के महासचिव राजन शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि ऐसा नई फसल के आवक के कारण होगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में प्याज की फसल खेत से निकल चुकी है। इसलिए 15-20 जनवरी तक प्याज की नई खेप दिल्ली पहुंच जाएगी। इससे निश्चित रूप से प्याज का भाव कम होगा।

दिल्ली में प्याज का थोक भाव अभी थोड़ा घटकर 25 रुपये से 45 रुपये के बीच चल रहा है, लेकिन खुदरा बाजार में यह अभी भी 40 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो भाव पर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 20-25 रुपये प्रति किलो तक आने में अभी 10-15 दिन और लगेंगे।

शर्मा ने कहा कि प्याज का भाव घटा है लेकिन गुर्जरों के प्रदर्शन और जयपुर में प्याज का अधिक भाव होने के कारण राजस्थान से दिल्ली में प्याज की आवक अभी कम है। गुर्जरों ने नौकरी में आरक्षण की मांग के साथ राजस्थान में कई स्थानों पर सड़क और रेल मार्गो को बंद कर रखा है।

दिसम्बर के आखिरी सप्ताह से प्याज की कीमतों में वृद्धि होनी शुरू हो गई थी, जो बढ़ते-बढ़ते 80 रुपये से 100 रुपये प्रतिकिलो तक जा पहुंची थी। सरकार द्वारा उठाए गए अनेक कदमों के बाद अभी इसकी कीमतों में कुछ गिरावट आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+