आईएसआई का नेपाली एजेंट गिरफ्तार
एटीएस लखनऊ ने सोमवार देर शाम एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वसीम उर्फ खब्बू को बाराबंकी रेलवे स्टेशन से रविवार को गिरफ्तार किया गया। खब्बू नेपाल के कपिलवस्तु जिले का रहने वाला है।
एटीएस अधिकारियों के मुताबिक खब्बू भारत विरोधी कार्यो में लिप्त था और आतंकियों व आईएसआई के एजेंटों को शरण देकर नेपाल सीमा से भारत की सीमा में प्रवेश कराने का काम करता था।
खब्बू से एटीएस और खुफिया विभाग के अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications