समझौता विस्फोट : असीमानंद की हिरासत 10 दिन बढ़ी
पंचकुला (हरियाणा), 3 जनवरी (आईएएनएस)। समझौता एक्सप्रेस रेलगाड़ी में 2007 में हुए विस्फोट केसिलसिले में गिरफ्तार हिंदू संगठन के नेता स्वामी असीमानंद की हिरासत अवधि सोमवार को 10 दिनों के लिए बढ़ा दी गई। इस हादसे में 68 लोग मारे गए थे।
असीमानंद की हिरासत अवधि बढ़ाने का फैसला यहां की एक विशेष अदालत ने लिया।
असीमानंद को कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को दोपहर बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एपआईए) की अदालत मेंपेश किया गया। सुनवाई बंद कमरे में की गई और मीडियाकर्मियों को भी अदालत में प्रवेश की इजाजत नहीं दी गई।
इससे पहले 24 दिसम्बर को विशेष न्यायाधीश ने असीमानंद को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
असीमानंद दक्षिणपंथी हिंदू संगठन अभिनव भारत के सदस्य हैं। उनके खिलाफ 23 दिसम्बर को जारी वारंट के आधार पर उन्हें हैदराबाद से यहां लाया गया। वह हैदराबाद में 2007 में मक्का मस्जिद में हुए विस्फोट के मामले में भी आरोपी हैं।
एनआईए समझौता विस्फोट के मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से उनके सम्बंधों के बारे में पूछताछ कर रही है। समझौता एक्सप्रेस रेलगाड़ी में विस्फोट यहां से 160 किलोमीटर दूर औद्योगिक शहर पानीपत के निकट दिवाना गांव में 18 फरवरी, 2007 को हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications