बजाज ऑटो ने दिसंबर में की रिकार्ड बिक्री
दिसंबर 2009 में कम्पनी ने 2,52,004 वाहन बेचे थे।
कम्पनी ने शेयर बाजार को बताया कि उनकी कुल बिक्री में 70 फीसदी योगदान उनकी लोकप्रिय मोटरसाइकिल पल्सर और डिस्कवर का है।
इस माह कम्पनी ने पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले चार फीसदी अधिक कुल 95,388 वाहनों का निर्यात किया।
अप्रैल-दिसंबर अवधि में बजाज ऑटो ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 41 फीसदी अधिक 28.8 लाख वाहन बेचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications