किशोरी के हत्यारों का कोई सुराग नहीं, पुलिस ने तेज की छानबीन (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, "मामले की छानबीन चल रही है और दोषियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में शनिवार को 17 वर्षीय जेनिफर का पत्थर से कुचला हुआ शव मिला था। जेनिफर की हत्या द्वारका के पार्क से बरामद किया गया।
जेनिफर अपने भाई के साथ लेडी हार्डिग अस्पताल के समीप बने सर्वेट्स क्वार्टर में रहती थी और नए साल का जश्न मनाने के लिए वह शुक्रवार को बाहर गई हुई थी।
पुलिस उपायुक्त शरद अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "हमने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए चारों लोग घटना के बाद से गायब थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।"
पुलिस के अनुसार जेनिफर की उसके जींस से गला घोंटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसके चेहरे को कुचल दिया गया।
पुलिस का कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था अथवा नहीं।
अग्रवाल ने कहा, "प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच में समाने आया है कि हत्या से पहले किशोरी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाया गया है, लेकिन उसके गुप्तांगों पर चोट के निशान नहीं हैं। हम इस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। हम इसे अभी दुष्कर्म का मामला नहीं ठहरा सकते हैं। सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।"
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेनिफर शुक्रवार शाम 5.30 बजे को अपने भाई से यह कहकर घर से निकली थी कि वह अपने दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी मनाने जा रही है। इसके बाद शनिवार शाम 3.30 बजे के आसपास उसका शव बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications