जनवरी के मध्य तक कम होगा प्याज का भाव (लीड-1)
चैम्बर ऑफ आजादपुर फ्रूट एंड वेजीटेबल ट्रेडर के महासचिव राजन शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि ऐसा नई फसल के आवक के कारण होगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में प्याज की फसल खेत से निकल चुकी है। इसलिए 15-20 जनवरी तक प्याज की नई खेप दिल्ली पहुंच जाएगी। इससे निश्चित रूप से प्याज का भाव कम होगा।
दिल्ली में प्याज का थोक भाव अभी थोड़ा घटकर 25 रुपये से 45 रुपये के बीच चल रहा है, लेकिन खुदरा बाजार में यह अभी भी 40 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो भाव पर चल रहा है।
उन्होंने कहा कि खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 20-25 रुपये प्रति किलो तक आने में अभी 10-15 दिन और लगेंगे।
शर्मा ने कहा कि प्याज का भाव घटा है लेकिन गुज्जरों के प्रदर्शन और जयपुर में प्याज का अधिक भाव होने के कारण राजस्थान से दिल्ली में प्याज की आवक अभी कम है। गुज्जरों ने नौकरी में आरक्षण की मांग के साथ राजस्थान में कई स्थानों पर सड़क और रेल मार्गो को बंद कर रखा है।
दिसम्बर के आखिरी सप्ताह से प्याज की कीमतों में वृद्धि होनी शुरू हो गई थी, जो बढ़ते-बढ़ते 80 रुपये से 100 रुपये प्रतिकिलो तक जा पहुंची थी। सरकार द्वारा उठाए गए अनेक कदमों के बाद अभी इसकी कीमतों में कुछ गिरावट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications