उत्तर कोरिया में अमेरिकी राजदूत सियोल का दौरा करेंगे
समाचार एजेंस्ी डीपीए के अनुसार अमेरिकी विदेशी विभाग ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि स्टीफन बॉसवार्थ को उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच एक फिर से बातचीत के रास्ते खुलने की उम्मीद है। साथ ही उन्होंने परमाणु हथियारों के मसले पर छह दलीय वार्ता शुरू होने की भी संभावना जताई है।
बॉसवार्थ की मंगलवार को सियोल पहुंचने की योजना है। उसके बाद वह बीजिंग के लिए रवाना होंगे और गुरुवार को टोक्यो जाएंगे। बॉसवर्थ के साथ सुंग किम होंगे, जो वर्ष 2008 में शुरू हुए छह दलीय वार्ता के लिए विशेष अमेरिकी दूत हैं। छह दलीय वार्ता में जापान, चीन और रूस शामिल हैं।
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच तनाव उपजने और उत्तर कोरिया के योगब्योन में यूरेनियम संर्वधन सुविधा विकसित किए जाने की खबरों के बीच हाल के हफ्तों में अमेरिकी चिंता बढ़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications