ग्रामीणों की पिटाई से शख्स की मौत
पुलिस के मुताबिक घटना जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बक्शा गांव की है, जहां रविवार को अनिल कुमार के घर चोरी करने आए एक शख्स को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला जबकि एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा।
स्थानीय थाना प्रभारी अब्दुल हलीम ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि मृतक की पहचान देशराज (45) के रूप में की गई है, जो पड़ोस के सैनी गांव का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि देशराज शातिर अपराधी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में लूट के छह मामले दर्ज थे। मौके से फरार हुए एक अन्य अपराधी के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन उसकी तलाश की जा रही है।
हलीम ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications