आरनेक्स्ट ने इंडियन किमोडिटी एक्सचेंज में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी
आरनेक्स्ट ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने यह हिस्सेदारी इंडियाबुल्स फाइनेंशियल सर्विसेज से खरीदी है। इस हस्तांतरण के लिए आरनेक्स्ट को नियामक की जरूरी अनुमति भी मिल गई है।
आरनेक्स्ट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी रजनीकांत ने कहा कि कमोडिटी बाजार के क्षेत्र में अत्यधिक संभावनाएं हैं। आईसीईएक्स के पास पहले से बेहतर निवेशक हैं और हमें विश्वास है कि हम इसे विकास के एक नए स्तर तक ले जाएंगे।
हिस्सेदारी खरीदने के बाद पटेल आईसीईएक्स के पूर्णकालिक निदेशक बना दिए गए।
हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा के बाद शेयर बाजार में दोपहर के कारोबार में रिलायंस कैपिटल के शेयरों की कीमत में 2.37 फीसदी का उछाल देखा गया और यह 683.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। इंडियाबुल्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में 6.2 फीसदी की तेजी देखी गई और यह दोपहर के कारोबार में 184.50 रुपये के ऊपरी स्तर पर कारोबार करता देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications