दिल्ली में किशोरी की हत्या मामले में सुराग नहीं
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में शनिवार को 17 वर्षीय जेनिफर का शव मिला था। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया, "मामले की छानबीन चल रही है।"
जेनिफर अपने भाई के साथ लेडी हार्डिग अस्पताल के समीप बने सर्वेट्स क्वार्टर में रहती थी और नए साल का जश्न मनाने के लिए वह शुक्रवार को बाहर गई हुई थी।
पुलिस उपायुक्त शरद अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया, "हमने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।"
उन्होंने बताया, "हिरासत में लिए गए चारों लोग घटना के बाद से गायब थे। उनसे पूछताछ की जा रही है।"
पुलिस के अनुसार जेनिफर की उसके जींस से गला घोंटकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए पत्थर से उसके चेहरे को कुचल दिया गया।
पुलिस का कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था अथवा नहीं।
अग्रवाल ने कहा, "प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच में समाने आया है कि हत्या से पहले किशोरी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाया गया है, लेकिन उसके गुप्तांगों पर चोट के निशान नहीं हैं। हम इस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। हम इसे अभी दुष्कर्म का मामला नहीं ठहरा सकते हैं। सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।"
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications