हमलावरों की तलाश में मददगार होगा 4 इंच का नया उपकरण

विल्टशायर स्थित रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला के सैन्य वैज्ञानिकों ने इस नन्हे से कम्प्यूटरीकृत उपकरण को विकसित किया है। इससे ब्रिटिश सैनिकों को शत्रु निशानेबाजों की सही स्थिति ज्ञात कर उन पर त्वरित व सटीक निशाना लगाने में मदद मिलेगी।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक यह उपकरण मात्र चार इंच के वर्ग के आकार का है और इसका वजन करीब 310 ग्राम है। इसे सैनिक अपने कंधे पर पहन सकते हैं, यह उपकरण कंधे पर एक संवेदक से जुड़ा होगा, जिसकी मदद से शत्रु निशानेबाज की मौजूदगी का सटीक स्थान ज्ञात हो सकेगा।

अफगानिस्तान की पैराशूट रेजीमेंट इस महीने परीक्षण के तौर पर इसका इस्तेमाल करेगी।

उपकरण की शक्तिशाली ध्वनिक प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी की मदद से एक छोटे पर्दे पर तीर के निशान से शत्रु की स्थिति दिखाई जाएगी। इससे 'ज्वाइंट टैक्टिकल एयर कंट्रोलर्स' को शत्रु के लड़ाकू पायलटों की सटीक स्थिति ज्ञात करने में भी मदद मिलेगी।

सूत्रों के मुताबिक इस उपकरण को 'कॉम्पेक्ट सोल्जर वॉर्न शूटर-डिटेक्टर सिस्टम' नाम दिया गया है। ऐसे एक उपकरण की कीमत 10,000 पाउंड है।

शुरुआत में ब्रिटिश सैनिक अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में ऐसे 1,000 उपकरणों का परीक्षण करेंगे। यदि परीक्षण सफल रहा तो साल के अंत तक अन्य सैनिकों को भी यह उपरण दिए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+