सुखोई के बाद अब गोल्फ कार्ट की सवारी करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति चार दिवसीय निजी यात्रा पर सोमवार को गोवा पहुंचीं। वह यहां के ताज एक्जोटिका होटल में ठहरी हैं। समुद्र तट पर स्थित इस होटल के प्रबंधन ने तटवर्ती इलाकों में राष्ट्रपति के सैर के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की है। यह बग्गी या एक छोटे आकार की कार होती है, जो धीमी गति से चलती है।
राज्य प्रोटोकाल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को सोमवार को बताया, "राष्ट्रपति मंगलवार सुबह 11 बजे ताज में हल्का आहार लेंगी और फिर बेनाउलिम की सैर पर निकलेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट पर सवार होकर समुद्रतट पर नजारा देखेंगी।"
मंगलवार शाम को बेनाउलिम समुद्रतट से 45 किलोमीटर दूर पणजी में स्थित राजभवन में राष्ट्रपति के सम्मान में एक भोज का आयोजन किया गया है। बेनाउलिम समुद्रतट पर अन्य समुद्रतटों की तुलना में कम लोग आते हैं।
पाटील इस निजी यात्रा पर अपने पति देवी सिंह पाटील, बेटी ज्योति राठौड़ और नातिन वेदिका राठौड़ के साथ पहुंची हैं। वह गोवा से पुणे के लिए छह जनवरी को रवाना होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications