प्याज के भाव मध्य जनवरी में होंगे कम
एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली की आजादपुर मंडी के व्यापारियों ने कहा कि 20 जनवरी तक नई फसल आने के बाद प्याज के भाव में काफी कमी आएगी।
चैम्बर ऑफ आजादपुर फ्रु़ट एंड वेजीटेबल ट्रेडर के महासचिव राजन शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में प्याज की फसल खेत से निकल चुका है। इसलिए 15-20 जनवरी तक प्याज की नई खेप दिल्ली पहुंच जाएगी।
दिल्ली में प्याज का थोक भाव अभी थोड़ा घटकर 25 रुपये से 45 रुपये के बीच चल रहा है, लेकिन खुदरा बाजार में यह अभी भी 40 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो भाव पर चल रहा है।
दिसम्बर के आखिरी सप्ताह से प्याज की कीमतों में वृद्धि होनी शुरू हो गई थी, जो बढ़ते-बढ़ते 80 रुपये से 100 रुपये प्रतिकिलो तक जा पहुंची थी। सरकार द्वारा उठाए गए अनेक कदमों के बाद अभी इसकी कीमतों में कुछ गिरावट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications