मप्र के विदिशा में भाजपा नेता गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गंजबासौदा कस्बे में जैन की 27 दिसम्बर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को लेकर गुडडा बंजारा को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाद में इस हत्याकांड की साजिश रचने में भाजपा नेता का नाम सामने आया था।
भाजपा नेता का नाम सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने रविवार को गंजबासौदा में जमकर प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने भाजपा नेता रघुवंशी के खिलाफ धारा 120 (बी) के तहत साजिश रचने का मामला दर्ज किया।
गंजबासौदा के थाना प्रभारी राकेश शुक्ला ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि रघुवंशी के अलावा एक अन्य आरोपी ओंकार कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह इस हत्याकांड मे अब तक तीन गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications