महिला आयोग को आरुषि को न्याय मिलने का भरोसा
व्यास ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है और मुझे विश्वास है कि आरुषि को न्याय मिलेगा। दोषी को सजा मिलेगी।"
गाजियाबाद की एक विशेष अदालत में सीबीआई की वह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमें उसने आरुषि हत्याकांड के मामले को बंद करने की बात कही है। सीबीआई की विशेष अदालत ने मामले पर सुनवाई टाल दी है।
गौरतलब है कि नोएडा के जलवायु विहार स्थित तलवार परिवार के अपार्टमेंट में 16 मई, 2008 को आरुषि संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिली थी। उसके एक दिन बाद तलवार परिवार के अपार्टमेंट की छत पर उनके घरेलू नौकर हेमराज का शव पाया गया।
सीबीआई ने इस मामले पर बुधवार को अपनी क्लोजर रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें आरुषि के पिता राजेश तलवार को एकमात्र संदिग्ध बताया गया था। वैसे तलवार परिवार ने इस आरोप से इंकार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications