उत्तर कोरिया संग वार्ता को तैयार है दक्षिण कोरिया
नए साल के मौके पर बाक ने कहा, "मैं इस बात को दोहराना चाहता हूं कि शांति वार्ता का रास्ता अभी तक खुला है। बातचीत का दरवाजा अभी तक खुला है।"
बाक ने कहा कि परमाणु हथियारों के प्रसार के साथ ही सैन्य दुस्साहस रोका जाना चाहिए। उत्तर कोरिया को शांति और सहयोग की दिशा में काम करना चाहिए। लेकिन इस बारे में सिर्फ बयानबाजी ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसके कार्यो से भी इसकी झलक मिलनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष मार्च में दक्षिण कोरिया का एक युद्धपोत डूब जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच सम्बंधों में खटास आ गई थी। पोत डूबने के लिए दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद नवम्बर में दक्षिण कोरियाई द्वीप पर उत्तर कोरिया द्वारा गोलाबारी किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया।
उन्होंने उत्त्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त कराने से सम्बद्ध छह पक्षीय वार्ता बहाल होने की उम्मीद जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications