पार्षद के 2 बच्चों को गोली मारी
पुलिस के अनुसार नकाबपोश बदमाश नवनिर्वाचित पार्षद मामन चंद के घर में दाखिल हुए। मामन हालू मोहल्ला क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 के पार्षद हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश मामन चंद की तलाश में थे। मामन की पत्नी ने आत्मरक्षा में रिवाल्वर निकाला, लेकिन बदमाशों ने उसे छीनकर उनके दोनों बच्चों को गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को रोहतक के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वे खतरे से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications