प्रशासन और नैतिकता में सुधार की जरूरत : चिदम्बरम

चेन्नई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शनिवार को कहा कि देश को यदि प्रगति करनी है, नौ फीसदी विकास दर बरकरार रखनी है और पिछले दो दशकों में आई समृद्धि को खोना नहीं है तो तीन प्रमुख क्षेत्रों - प्रशासन, नियमन एवं नैतिकता में सुधार लाना होगा।

यहां आयोजित दक्षिण भारत चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शताब्दी समारोह में उन्होंने कहा, "हमें यह स्वीकार करना होगा कि जब विकास दर नौ फीसदी हो तब बिजली, सड़क, जहाजरानी और वायु परिवहन के क्षेत्र में धीमी प्रगति नहीं होनी चाहिए। इन क्षेत्रों में विकास की गति बढ़ानी होगी, तभी आर्थिक विकास दर कायम रह पाएगी।"

उन्होंने कहा कि विद्युत और सड़क क्षेत्र में विकास में भारी अंतर है जिसे पाटने की जरूरत है, अन्यथा अक्षमता बढ़ेगी और तब उद्योगों में अधिक मुनाफा के लिए अन्य रास्ते तलाशने की प्रवृत्ति पनपेगी।

चिदम्बरम ने कहा कि आर्थिक विकास दर कायम रखने के लिए प्रशासन की त्रुटियों में तुरंत सुधार लाना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+