हिंदू सम्मेलन में दिग्विजय के भाई ने की हिस्सेदारी
गुना (मध्य प्रदेश), 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह एक तरफ तो कट्टर हिंदूवाद पर हमला कर रहे है, वहीं उनके भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को हिंदू सम्मेलन में हिस्सा लेने में गुरेज नहीं है।
दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ में रविवार को हनुमत जागरण मंच ने हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पवैया सहित लक्ष्मण सिंह ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में सभी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया।
सम्मेलन में पवैया ने हिंदू सम्मेलन एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को साम्प्रदायिक कहने वालों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिदम्बरम एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर इस्लामी आतंकवाद की हौसलाअफजाई का आरोप लगाया। उन्होंने आगे कहा कि ये दोनों नेता सोनिया गांधी के इशारे पर हिंदू संगठनों पर विषवमन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications