तेलंगाना के कांग्रेस सांसदों ने दी इस्तीफे की चेतावनी
हैदराबाद, 2 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस सांसदों ने रविवार को यहां चेतावनी दी कि यदि श्रीकृष्णा समिति एक पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के खिलाफ सिफारिशें देती है तो वे इस्तीफा दे देंगे।
पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर रणनीति बनाने के लिए तेलंगाना के सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं ने बैठक की। बैठक में नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि वे एक पृथक तेलंगाना राज्य से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।
बैठक में केंद्र सरकार से संसद के बजट सत्र के दौरान तेलंगाना राज्य के गठन के लिए एक विधेयक लाने की मांग की गई।
नेताओं ने यह भी कहा कि श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम द्वारा छह जनवरी को बुलाई गई बैठक से कोई हल नहीं निकलेगा।
बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दामोदर रेड्डी ने पत्रकारों को बताया, "बैठक से कोई सार्थक हल नहीं निकलेगा।"
नेताओं के एक वर्ग ने कहा कि श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट पर होने वाली बैठक में पार्टी का नेतृत्व करने वाले नेताओं को तेलंगाना के पक्ष में अपने विचार प्रमुखता से रखना चाहिए।
नेताओं का यह भी विचार है कि यदि श्रीकृष्णा समिति पृथक तेलंगाना राज्य के खिलाफ सिफारिशें देती है तो नेताओं को बैठक के दौरान ही अलग राज्य के लिए प्रदर्शन करना चाहिए।
सांसद जी. सुखेंदर रेड्डी ने कहा कि यदि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के खिलाफ समिति सिफारिशें करती है तो नेता अपना इस्तीफा देने सहित कोई भी बलिदान करने को तैयार हैं।
इस बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य के. केशव राव ने कर्मचारियों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पहले ही अपनी एक मात्र पृथक राज्य की मांग से अवगत करा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications