शिवराज और गहलोत ने दी भगत को श्रद्धांजलि
राज्यपाल और मुख्यमंत्री की ओर से राजस्थान सामान्य प्रशासन विभाग की मुख्य सचिव किरण सोनी गुप्ता और दिल्ली में राज्य की प्रमुख आवासीय आयुक्त (द्वितीय) रश्मि प्रियदर्शनी ने भगत के निवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस मौके पर दिल्ली के आवासीय आयुक्त कार्यालय के प्रोटोकॉल सहायक रामविनोद और राजस्थान हाउस के वरिष्ठ प्रबंधक हेमनाकांत विनय एवं राज्य सरकार के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
भगत का अंतिम संस्कार सोमवार को पटना में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications