हिप्र के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भगत के निधन पर शोक जताया
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगत ने सदैव सामाजिक कार्यो को प्राथमिकता दी और राष्ट्र तथा लोगों की सेवा में उनका बहुमूल्य योगदान रहा। उन्होंने कहा कि भगत द्वारा किए गए कार्यो को लोग सदैव याद रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने भी भगत के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद पर रहते हुए भगत ने राज्य के लोगों की सेवा में बहुमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भगत परिपक्व राजनेता थे। गरीब तथा कमजोर वर्गो के उत्थान में उनकी विशेष रुचि थी।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।


Click it and Unblock the Notifications