केन्या में बस दुर्घटना में 10 की मौत
नैरोबी, 2 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय केन्या के लिमुरू शहर में रविवार को एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए।
टेलीविजन चैनल केबीसी के मुताबिक टक्कर होने के बाद बस कई बार पलट गई।
इसी तरह की एक घटना एक सप्ताह पहले हुई थी जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। केन्या में पिछले महीने हुई सड़क दुर्घटनाओं में 400 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications