कश्मीर मुद्दे के समाधान में देर न करें : मुफ्ती
जम्मू, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी (पीडीपी) के संरक्षक मुफ्ती मोहम्म्द सईद ने यहां रविवार को कहा कि क्षेत्र के भविष्य के मद्देनजर जम्मू एवं कश्मीर मुद्दे के समाधान को ठंडे बस्ते में नहीं डाला जा सकता।
राजनीतिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सईद ने कहा, "दक्षिण एशिया के लोगों की तीव्र इच्छा है कि कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान हो, ताकि क्षेत्र के पूर्ण विकास के सामथ्र्य को स्वीकार किया जा सके।"
उन्होंने कहा, "दो मीडिया समूहों (द टइम्स ऑफ इंडिया, भारत) और (जंग, पाकिस्तान) द्वारा कराए गए ताजा जनमत सर्वेक्षण में कश्मीर समस्या के समाधान के प्रति तीव्र भावना प्रकट की गई है।"
मुफ्ती ने कहा, "भारत और पाकिस्तान की सरकारों को लोगों की उम्मीदों का ख्याल रखना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "जनमत सर्वेक्षण का मकसद आपसी मनमुटाव वाले दो पड़ोसियों के बीच शांति प्रक्रिया शुरू किए जाने और परस्पर बातचीत के प्रति समर्थन जुटाना है।"
मुफ्ती ने कहा कि दोनों देशों के बीच दुश्मनी का खामियाजा जम्मू एवं कश्मीर को भुगतना पड़ रहा है। वर्ष 2003 में शांति प्रक्रिया शुरू की गई थी, तब से समूचे उप महाद्वीप की नजरें इस पर टिकी हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications