झारखण्ड में भूमि विवाद में 2 की हत्या
रांची, 2 जनवरी (आईएएनएस)। झारखण्ड के गुमला जिले में भूमि विवाद में रविवार को एक महिला सहित दो लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गुमला जिले के कोइनार टोली गांव में आपस में रिश्तेदार पद्मा मुंडा और हेगारी मुंडाइन की हत्या कर दी गई। गुमला रांची से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से पद्मा का पति फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications