अहमदीनेजाद की कार के लिए 10 लाख डॉलर की बोली
तेहरान, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की तैंतीस वर्ष पुरानी एक कार को नीलामी के लिए यहां रखा गया है। विदेश से इस कार को खरीदने के लिए दस लाख डॉलर की पेशकश की गई है।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने ईरानी मीडिया के हवाले से बताया कि इस पुरानी कार को खरीदने के लिए विदेशों से कई ऑनलाइन पेशकश प्राप्त हुई है। सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को मध्य फरवरी में नीलामी के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कार खरीदने के इच्छुक जनवरी के अंत तक ऑन लाइन बोली लगा सकते हैं। इसके लिए गत शनिवार को एक बहुभाषी वेबसाइट शुरू किया गया।
ज्ञात हो कि वर्ष 1977 में बनी सफेद रंग वाली पेउगेओट कार की नीलामी असहायों के लिए आवास परियोजनाओं को धन मुहैया करने के लिए की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications