'तलवार को हत्या का आरोपी न बताए मीडिया'

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चर्चित आरुषि हत्याकांड में आरुषि के माता पिता राजेश और नूपुर तलवार की वकील रेबेका जॉन ने रविवार को यहां आरुषि के हत्यारोपी के रूप में राजेश तलवार को पेश करने पर मीडिया पर जमकर बरसीं।

राजेश तलवार को आरोपी ठहराने वाले एक सवाल से गुस्साई जॉन ने पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि मीडिया का यह कहना कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) इस हत्याकांड में किसी तरह नतीजे पर पहुंच गई है, ठीक नहीं है। जांच एजेंसी ने अपनी सूची में केवल कुछ नाम शामिल किए हैं, राजेश तलवार के खिलाफ उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "मीडिया में जो रिपोर्ट आ रही है, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता है कि सीबीआई ने निष्कर्ष देते हुए यह बताया है कि हत्यारा कौन है। मैं अनुरोध करती हूं कि राजेश तलवार को हत्या का आरोपी न बताया जाए।"

उल्लेखनीय है कि गत 16 मई 2008 को आरुषि तलवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या उसके नोएडा में जलवायु विहार स्थित घर में कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+