पूर्व लोकसभा अध्यक्ष भगत का निधन
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बली राम भगत का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
वह अपने पीछे पत्नी विद्या भगत, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।
पूर्व अध्यक्ष का अपोलो अस्पताल में गुर्दे और लीवर का इलाज किया जा रहा था।
भगत को पांचवी लोकसभा का अध्यक्ष वर्ष 1976 में बनाया गया। इस समय देश आपातकाल के दौर से गुजर रहा था। वह इस पद पर एक वर्ष तक रहे।
भगत का जन्म सात अक्टूबर 1922 को पटना में हुआ। वह वर्ष 1993 में थोड़े समय के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और वर्ष 1993 से 1998 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications