कार्य शैली में चौतरफा सुधार लाना होगा : कुमारिया
कमान के जवानों के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान कुमारिया ने अपनी योजनाओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि वायु सेना (आईएएफ) को 'हथियारों से लैस' होना होगा क्योंकि पश्चिमी कमान सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण संचालन वाला कमान है।
पश्चिमी वायु कमान के जवानों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कुमारिया ने कहा, "युद्ध या शांतिपूर्ण अभियानों के दौरान सौंपी गई जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से पूरा किए जाने की वजह से डब्ल्यूएसी ने भारी प्रतिष्ठा हासिल की है।"
कमान द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, "मिलने वाली विपरीत चुनौतियों के दौरान पूर्व कमांडरों और वायु सैनिकों की मेहनत से राष्ट्र का विश्वास हासिल करने के लिए हम उनके आभारी हैं।"
कुमारिया ने कहा कि वह पश्चिमी वायु कमान के लड़ाई की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा, "हम एक टीम के रूप में काम करेंगे और लक्ष्य को हासिल करने के लिए तालमेल बैठाने का प्रयास करेंगे।"
अभियानों को प्रभावी बनाने की प्राथमिकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, "अपने कार्य करने के तरीके में चौतरफा सुधार करने की जरूरत है। साथ ही जवानों और उनके परिजनों के जीवन की गुणवत्ता में उन्नति लानी होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications