बिस्कुट फैक्ट्री की छत ढहने से 2 की मौत

हरदोई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिल में रविवार को एक बिस्कुट फैक्ट्री की छत का बड़ा हिस्सा गिरने से उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह हादसा संडीला कस्बे स्थित बंद पड़ी माइलोज कन्फेक्शनरी फैक्ट्री की इमारत को ध्वस्त करते समय हुआ। घटना के समय फैक्ट्री में केवल दो मजदूर मौजूद थे।

स्थानीय थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री की इमारत काफी पुरानी थी और दोनों मजदूर इमारत के एक हिस्से को ध्वस्त करने में जुटे थे। इसी दौरान छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया और दोनों मजदूर उसी के नीचे दब गए।

सिंह ने कहा कि जब तक राहत व बचाव दल मलबे को हटाकर उन्हें निकालता, जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों मजदूर स्थानीय निवासी थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन के समक्ष हंगामा किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+