मुशर्रफ का पूर्व सहयोगी रहस्यमय ढंग से लापता (लीड-1)

समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक रपट के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल मंजूर अहमद ने मुशर्रफ के स्टाफ आफिसर के रूप में तथा डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) के अतिरिक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। लेकिन मंजूर अहमद लाहौर से रहस्यमय स्थितियों में लापता हैं।

ज्ञात हो कि मुशर्रफ ने आठ वर्षो तक पाकिस्तान पर शासन किया था। उन्होंने 1999 में तख्ता पलट कर देश में सैन्य शासन स्थापित किया था। वह 2008 से निर्वासित जिंदगी जी रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मारूफ वाहला ने कहा है कि अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वे अपराध जांच एजेंसी के सहयोग से मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

अहमद दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जाता है कि वह डीएचए सुरक्षा कार्यालय से कर्नल असरफ से मिलने डीएचए मुख्यालय जा रहे थे। लेकिन जब उनकी पत्नी ने शुक्रवार को अपराह्न् लगभग दो बजे सम्पर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने पाया कि उनके पास के सभी तीनों फोन बंद थे।

अहमद की पत्नी ने शुरू में डीएचए के एक अधिकारी कर्नल जमील को इस बारे में सूचना दी, उसके बाद पुलिस को सूचित किया।

अहमद ने इसके पहले डीएचए सुरक्षा को सूचित किया था कि कुछ संदिग्ध लोग उनकी गतिविधियों पर पिछले कुछ दिनों से नजर रखे हुए हैं लेकिन उन्होंने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+