मप्र में 10 औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि राज्य के 10 जिलों सिवनी, छिंदवाड़ा, उमरिया, कटनी, ग्वालियर, सागर, देवास, उज्जैन, रायसेन और विदिशा में यह परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं के लिए करीब 475 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी।
औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना और विकास पर कुल 92 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिसमें केंद्र सरकार 54 करोड़ रुपये का मदद देगी। इसके अलावा चार करोड़ रुपये व्यावसायिक बैंकों के जरिए मिलेगा। बाकी धनराशि एकेवीएन जुटाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications