नरीमन ने अय्यर की सराहना की
नरीमन ने अय्यर के नाम पत्र में लिखा है, "हमेशा की तरह आप 2010 के हीरो हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के कामकाज पर त्वरित और सारगर्भित टिप्पणी के लिए आप विशेष सराहना के पात्र हैं। पूर्व और वर्तमान न्यायाधीशों को हमेशा यह याद दिलाने के लिए कि 'सम्मान सर्वप्रथम है', हम आपके बहुत आभारी हैं।"
अय्यर ने 27 दिसम्बर को सबको चौंका दिया था, जब उन्होंने संवाददाता सम्मेलन बुलाया और मांग की कि इसकी जांच कराई जाए कि बालाकृष्णन के दामाद पी.वी. श्रीनिजिन ने विगत तीन वर्षो में अपार सम्पत्ति कैसे हासिल की। श्रीनिजिन कांग्रेस नेता और पेशे से वकील हैं।
उल्लेखनीय है कि अय्यर 1957 में विश्व की पहली चुनी हुई केरल की वामपंथी सरकार में विधि एवं कृषि मंत्री भी रहे हैं। इस सरकार का नेतृत्व ई.एम.एस. नंबूदिरीपाद ने किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications