मुशर्रफ का पूर्व सहयोगी लापता
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' में प्रकाशित रपट के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल मंजूर अहमद ने मुशर्रफ के स्टाफ आफिसर के रूप में तथा डिफेंस हाउसिंग अथारिटी (डीएचए) के अतिरिक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दी थी। लेकिन मंजूर अहमद लाहौर से रहस्यमय स्थितियों में लापता हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मारूफ वाहला ने कहा है कि अज्ञात अपहर्ताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वे अपराध जांच एजेंसी के सहयोग से मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
अहमद दो वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जाता है कि वह डीएचए सुरक्षा कार्यालय से कर्नल असरफ से मिलने डीएचए मुख्यालय जा रहे थे। लेकिन जब उनकी पत्नी ने शुक्रवार को अपराह्न् लगभग दो बजे सम्पर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने पाया कि उनके पास के सभी तीनों फोन बंद थे।
अहमद की पत्नी ने शुरू में डीएचए के एक अधिकारी कर्नल जमील को इस बारे में सूचना दी, उसके बाद पुलिस को सूचित किया।
अहमद की पत्नी ने कहा कि उनके पति ने इसके पहले डीएचए सुरक्षा को सूचित किया था कि कोई संदिग्ध कार उनका पीछा कर रही है। पत्नी ने अपने पति को सुरक्षा मुहैया न कराने के लिए डीएचए पर आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications