चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास हुआ

बीजिंग, 2 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के समाचार पोर्टल्स और वेबसाइट्स ने विशेष स्तम्भों के माध्यम से देश की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के इतिहास और इससे जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को ऑनलाइन जारी करना शुरू किया है। ये सबकुछ पार्टी की 90वीं वर्षगांठ के मद्देनजर किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'टुडे इन पार्टी हिस्ट्री' के नाम से बनाए गए विशेष कॉलम में पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को एक कैलेंडर के रूप में जारी किया गया है।

विशेष कॉलम की रुपरेखा पार्टी हिस्ट्री रिसर्च सेंटर ने तैयार की है और इस कॉलम को सीपीसी न्यूज नेटवर्क, सीपीसी डॉट पीपुल डॉट काम और अन्य वेबसाइट्स पर भी दिखाया गया है।

सूचना अधिकारी वांग चेन ने बताया कि यह वर्षगांठ 2011 का एक प्रमुख कार्यक्रम साबित होगी लेकिन इसके कार्यक्रमों की जानकारियां उचित समय पर दी जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि सीपीसी का गठन जुलाई 1921 में हुआ था। शुरुआत में इस पार्टी में केवल 12 सदस्य ही थे, जिसमें अध्यक्ष माओ त्से तुंग भी शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+