नए साल पर वृंदावन, मथुरा में उमड़े श्रद्धालु
'फ्रेंडस ऑफ वृंदावन' के निदेशक जगन नाथ पोद्दार ने कहा, "साल के पहले दिन मथुरा, गोवर्धन और वृंदावन के कृष्ण मंदिरों में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।"
एक स्थानीय निवासी ने कहा, "हम अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। यहां वाहनों की भीड़ के कारण बेहद प्रदूषण है।"
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म भूमि परिसर में भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे।
पंडित महेश शुक्ला ने कहा, "शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके थे। धार्मिक भावनाओं को लेकर काफी बदलाव नजर आ रहा है। बड़ी संख्या में युवा लोग अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे।"
साल के पहले दिन आगरा में आगंतुकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई। अनुमान के मुताबिक इस दिन करीब 50,000 लोग ताजमहल देखने पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications